Jonny Bairstow Runout Controversy: एशेज सीरीज 2023 के दूसरे टेस्ट में जॉनी बेयरस्टो विवादित तरीके से रन आउट हुए जिसके बाद अब इस मुद्दे पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के खिलाड़ियों तक तो ठीक था, लेकिन अब बेयरस्टो रन आउट विवाद पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के प्रधानमंत्रियों तक की तरफ से बयानबाजी की जा रही है।

Advertisement

हाल ही में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों पर तंज कसा था। दरअसल, प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के स्पोकपर्सन ने मीडिया ब्रीफ में कहा था कि 'हमारे प्रधानमंत्री इस मामले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के साथ है।' यानी ऋषि सुनक का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी को इस तरह से रन आउट करना खेल भावना के विरुद्ध है और इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया की तरह मैच नहीं जीतना चाहता।

Advertisement

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के बयान के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने करार जवाब दिया है। उन्होंने एक लंबा चौड़ा ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे हमारी पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों पर गर्व है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपने शुरुआती दो एशेज मैच जीते। वही पुरानी ऑस्ट्रेलियाई टीम - हमेशा जीतती है।'

Also Read: Live Scorecard

बता दें कि जॉनी बेयरस्टो के रन आउट होने के बाद इंग्लिश फैंस बेहद नाराज हुए थे। लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के लिए चीटर-चीटर के नारे लगे थे, वहीं लॉर्ड्स के लॉन्ग रूम में तो एमसीसी मेंबर्स तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के साथ तीखी बहस करते नज़र आए थे। इस घटना के बाद एमसीसी ने ऑस्ट्रेलिया के माफी मांगी थी और अपने तीन मेंबर्स को सस्पेंड तक कर दिया था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार