Avesh Khan Record: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के तेज गेंदबाज़ आवेश खान (Avesh Khan) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में लखनऊ की टीम अपना पहला मुकाबला बुधवार, 01 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के खिलाफ अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेलने वाली है।

Advertisement

LSG का नंबर-1 बॉलर बनने का मौका: 29 वर्षीय आवेश खान साल 2026 के आईपीएल में अगर 10 विकेट चटकाने में कामयाब होते हैं तो वो इस टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपने 49 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ रवि बिश्नोई को पीछे छोड़कर एलएसजी के इतिहास के सबसे कामयाब गेंदबाज़ बन जाएंगे।

Advertisement

जान लें कि फिलहाल उनके नाम 35 मैचों में 39 विकेट दर्ज हैं। वहीं रवि बिश्नोई ने लखनऊ की टीम के लिए 54 मैचों में 48 विकेट झटके हैं। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने साल 2026 के ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था, जो कि अब राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन चुके हैं। 25 साल के रवि बिश्नोई को ऑक्शन में पूरे 7 करोड़ 20 लाख रुपये मिले हैं। 

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी

  • रवि बिश्नोई - 54 मैचों में 48 विकेट
  • आवेश खान - 35 मैचों में 39 विकेट
  • मोहसिन खान - 24 मैचों में 27 विकेट
  • क्रुणाल पांड्या - 43 मैचों में 25 विकेट
  • नवीन उल हक - 18 मैचों में 25 विकेट

बताते चलें कि आवेश खान लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 50 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी भी बन सकते हैं। बात करें अगर उनके आईपीएल अनुभव की तो उन्होंने 76 मैचों में 87 विकेट लेने का कारनामा किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा स्क्वाड: ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, वानिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्खिया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार