दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 46वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और तेज़ गेंदबाज़ आवेश खान ने उनका ये फैसला बिल्कुल सही साबित करते हुए रोहित शर्मा को सस्ते में आउट कर दिया।

Advertisement

रोहित एक बार फिर पुल शॉट खेलकर आउट हुए जो कि हैरानी वाला था। रोहित ने 10 गेंदों में 7 रन बनाए और आवेश खान की शॉर्ट गेंद पर छक्का लगाने के चक्कर में वो गेंद को हवा में मार बैठे और थर्ड मैन पर खड़े कगिसो रबाडा को आसान सा कैच थमा बैठे।

Advertisement

ये पहली बार नहीं था कि रोहित शर्मा अपना पसंदीदा पुल शॉट खेलकर आउट हुए हैं। इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर भी वो कई बार पुल शॉट खेलकर आउट हुए और उनकी आलोचना भी हुई। रोहित का लगातार पुल शॉट खेलकर आउट होना टीम इंडिया के लिए भी चिंता का विषय है। वहीं, गेंदबाज़ रोहित की इस ताकत को कमज़ोरी में बदलते जा रहे हैं।

अगर आंकड़ों की बात की जाए, तो रोहित मौजूदा साल में कुल 9 बार पुल शॉट खेलते हुए आउट हुए हैं। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि रोहित को ये सोचना होगा कि उन्हें ये शॉट कब खेलना है और कब नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार