Axar Patel Interviews Ravindra Jadeja: भारतीय टीम ने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और अक्षर पटेल (Axar Patel) के शानदार प्रदर्शन के चलते ऑस्ट्रेलिया को दिल्ली टेस्ट में हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। जडेजा ने इस मैच में 10 विकेट लिए तो वहीं, अक्षर ने 74 रनों की पारी खेलकर भारत के लिए जीत की नींव रखी थी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने के बाद ये दोनों खिलाड़ी एक साथ दिखे जहां अक्षर पटेल रविंद्र जडेजा का इंटरव्यू ले रहे थे। इस इंटरव्यू में इन दोनों ने खूब मस्ती की और अक्षर ने मज़ाक-मज़ाक में जडेजा से शिकायत भी कर दी कि उनकी तो बॉलिंग आ नहीं रही। अक्षर की बातें सुनकर जडेजा भी अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाते हैं।

Advertisement

सबसे पहले इंटरव्यू की शुरुआत में अक्षर कहते हैं, आज हमारे साथ सर रविंद्र जडेजा हैं और मुझे लग रहा है कि मुझे ही खुद का चहल टीवी चालू करना पड़ेगा क्योंकि मुझे ही माइक पकड़ा रहे हैं लेकिन सर, मेरी तो बॉलिंग आ नहीं रही है। अक्षर को बॉलिंग नहीं देना है, इसलिए ऐसा बॉलिंग कर रहे हो क्या। आप 6 महीने ब्रेक पर थे तो क्या उस टाइम घर पर रहकर यही सोच रहे थे क्या कि सब वसूल करना है।'

अक्षर का सवाल सुनकर जडेजा पहले तो हंसने लगते हैं फिर कहते हैं, पांच स्टंप की आवाजॉ आई है ज़ोर-ज़ोर से। इसलिए मैं ज़ोर से डाल रहा था। अक्षर आप मुझे बताओ जब आप बैटिंग कर रहे थे तो ऐसा लग ही नहीं रहा था कि हम किसी टर्निंग ट्रैक पर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज बहुत ऑर्डिनरी लग रहे थे। आप हमें भी अपनी बैटिंग का राज़ बताओ।'

इस तरह ये दोनों इस इंटरव्यू के दौरान मस्ती करते रहते हैं। अंत में अक्षर ये कहते हैं कि आप बॉलिंग से कमाल दिखाते जाओ मैं बैटिंग में रन बनाता जाता हूं। इस इंटरव्यू को बीसीसीआई ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार