अक्षर पटेल (Axar patel) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे अक्षर का इस सीरीज में यह तीसरा अर्धशतक है। उन्होंने 113 गेंदों में पांच चौकों औऱ चार छक्कों की मदद से 79 बनाए। अक्षर ने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में 84 रन और दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में 74 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

अक्षर ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की एक सीरीज में नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

इससे पहले एमएस धोनी ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए तीन पचास प्लस स्कोर बनाए थे। 

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में अक्षर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। मौजूदा सीराज में अक्षर 254 से ज्यादा रन बना चुके हैं। अक्षर ने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 239 रन बनाए थे। 
इस लिस्ट में 350 रन के साथ ऋषभ पंत पहले स्थान पर हैं उन्होंने 2018 की टेस्ट सीरीज में ये रन बनाए थे। 

भारत को 393 रन के कुल स्कोर पर श्रीकर भरत के रूप में पांचवां झटका लगा था। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अक्षर ने विराट कोहली के साथ मिलकर इस मुकाबले में भारत के लिए सबसे बड़ी 162 रनों की साझेदारी की । बता दें कि भारत के टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पहली छह विकेट के लिए 50 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी देखने को मिली है। श्रेयस अय्यर अनफिट होने के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे हैं, जिसके चलते अक्षर पटेल को सात पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार