India vs Pakistan Super 4: अक्षर पटेल पाकिस्तान के खिलाफ रविवार (21 सितंबर) को होने वाले एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड के मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। अबू धाबी में ओमान के खिलाफ हुए ग्रुप ए के मुकाबले में फील्डिंग के दौरान अक्षर को सिर पर चोट लगी थी। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी  ओमान की पारी के 15वें ओवर में हम्माद मिर्ज़ा का हवा में खेला गया शॉट पकड़ने अक्षर मिड-ऑफ से दौड़कर आए। उन्होंने कैच पकड़ने की कोशिश की लेकिन गेंद हाथों से फिसल गई और इस दौरान वह संतुलन खो बैठे। जिसके चलते  उनका सिर ज़मीन से टकरा गया। इसके बाद वह काफी दर्द में दिखे और सिर औऱ गर्दन पकड़कर फिजियो के साथ मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद वह बाकी मैच में मैदान पर नहीं उतरे। 

Advertisement

अक्षर ने पारी में सिर्फ एक ओवर डाला, जिसमें चार रन दिए। बता दें कि भारत ने इस मुकाबले में 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। 

भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने मैच के बाद अक्षर पर अपडेट देते हुए कहा,  “ अक्षर  "ठीक" हैं। लेकिन लगातार मैचों के बीच कम समय का अंतर टीम के लिए चुनौती बन सकता है। बता दें कि भारत को 48 घंटे से भी कम समय के अंदर पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में सुपर 4 राउंड का मुकाबला खेलना है। 

अक्षर उन भारतीय बल्लेबाजों में शामिल थे, जिन्होंने ओमान के खिलाफ बल्ले से योगदान दिया। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने उतरे अक्षर ने 13 गेंदों में 26 रन की पारी खेली और संजू सैमसन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 45 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की। 

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर अक्षर पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर होते हैं तो भारत अब तक दुबई में खेले गए सभी मैचों में अपनाए गए तीन स्पिनरों वाला संयोजन कायम नहीं रह पाएगा। बता दें कि ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुदर और रियान पराग स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामलि है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार