ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी थी। अब इस स्पिन ऑलराउंडर ने पिछले महीने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पसंदीदा विकेट के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने जोस बटलर का नाम लिया है। 

Advertisement

पटेल ने कहा कि, "यह बहुत कठिन सवाल है। मेरा व्यक्तिगत पसंदीदा सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ जोस बटलर को आउट करना पहला विकेट था। दूसरा था जॉनी बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड करना और तीसरा था ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस को आउट करना। 2022 वर्ल्ड कप में जो हुआ उसके कारण बटलर का विकेट मेरे लिए महत्वपूर्ण है।"

Advertisement

ऑलराउंडर ने कहा कि, "जब उन्होंने बिना विकेट खोए हमारे स्कोर का पीछा किया तो मैं वहां था। वह मेमोरी मेरे दिमाग में थी, और मैं टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कमिटेड था, चाहे कुछ भी हो। मैंने पावरप्ले में अपना पहला ओवर डाला, बटलर को आउट किया और फिर मैंने पावरप्ले के अपने दूसरे ओवर में आर्म बॉल से बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह मेरी डिलीवरी को पढ़ने में असफल रहा और मिस कर गया।"

बाएं हाथ के स्पिनर ने संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले 8 मैचों में 7.86 के इकॉनमी रेट की मदद से 9 विकेट लिए है। वहीं बल्लेबाजी करते हुए अक्षर ने 5 पारियों में 139.39 के स्ट्राइक रेट की मदद से 92 रन बनाये। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 47 रन रहा जो फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया था। 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 76(59) रन विराट कोहली के बल्ले से निकले। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन ही बना पाने में सफल हो सका। इस वर्ल्ड कप को जीतने के बाद विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार