आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराकर सीजन में दूसरी जीत हासिल कर ली जबकि दिल्ली को टूर्नामेंट में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद अक्षर पटेल से जब हार के कारण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुरली कार्तिक को एक ऐसा जवाब दिया कि हर कोई लोटपोट हो गया।

Advertisement

इस समय अक्षर के इस मजेदार जवाब का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जब मुरली कार्तिक अक्षर से पूछते हैं, आप शक्ल से काफी मायूस दिख रहे हैं, आपके हिसाब से मैच कहां हाथ से निकल गया? डीसी के कप्तान ने तुरंत कार्तिक को जवाब दिया "मुंबई के पास।" पटेल के जवाब ने सभी को हंसा दिया और ये वीडियो वायरल हो गया।

Advertisement

पटेल ने इसके बाद अपने इंटरव्यू में कहा, "हमने मैच अपने नाम कर लिया था। मध्यक्रम में कुछ बल्लेबाज आसानी से आउट हो गए और खराब शॉट खेले। आप हर बार निचले क्रम के बल्लेबाजों पर भरोसा नहीं कर सकते। ज़्यादा सोचने की ज़रूरत नहीं है, बस एक दिन ऐसा था। आधे समय में हम खुश थे। शुरुआत में गेंद रुक रही थी लेकिन फिर ये बेहतर विकेट हो गई। फिर ओस ने हमारी मदद की। हमारे तीन स्पिनरों में से दो पावरप्ले और डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी कर सकते हैं। कुलदीप अविश्वसनीय रूप से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। बल्लेबाजी के दृष्टिकोण से इस मैच को भूल जाने की जरूरत है।"

वैसे इस मैच के बाद अक्षर के लिए एक और बुरी खबर आई। कप्तान अक्षर पटेल पर हार के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बीसीसीआई ने इस बारे में एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, "दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर जुर्माना लगाया गया है क्योंकि उनकी टीम ने अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 29 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी। चूंकि ये आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार