भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शुक्रवार, 13 नवंबर को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। अक्षर के इस कैच ने डेविड मिलर को दिल तोड़ने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल की याद दिला दी।

Advertisement

ये घटना अफ्रीकी पारी के 16वें ओवर में हुई, जब मिलर पर एक बार फिर अफ्रीका को जीत दिलाने की जिम्मेदारी थी। इस समय उनकी टीम को पांच ओवर में 86 रन चाहिए थे। पहली 16 गेंदों पर सिर्फ 12 रन बनाने के बाद, मिलर ने लय में आने के लिए पांड्या की गेंद पर फाइन लेग की ओर छक्का लगाया। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अगली ही गेंद पर एक और छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन बाउंड्री पर अक्षर पटेल ने करिश्मा करते हुए गज़ब का कैच पकड़ लिया।

Advertisement

मिलर के बल्ले से गेंद कनेक्ट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि गेंद पटेल के सिर के ऊपर से चली जाएगी लेकिन पटेल ने जल्दी से गेंद की ऊंचाई का अंदाजा लगाया और सही समय पर जम्प करके एक सनसनीखेज कैच पूरा किया। परिणामस्वरूप, मिलर को 18 (18) रन पर आउट होना पड़ा और साउथ अफ्रीका का स्कोर 142/5 हो गया। मिलर का आउट होना टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में उनके विकेट के समान था, जहां हार्दिक पांड्या की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने उन्हें लॉन्ग ऑफ पर कैच आउट किया था। 

इस मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन का स्कोरबोर्ड पर टांगे। ये भारत का साउथ अफ्रीका में टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 107(56)* रन तिलक वर्मा ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। उन्होंने 51 गेंद में शतक जड़ दिया। इसके बाद साउथ अफ्रीका लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी। यानसेन ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 17 गेंद में 4 चौको और 5 छक्कों की मदद से 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 16 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंद में एक चौके और 4 छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार