आईपीएल के हर सीजन में कई ऐसे युवा खिलाड़ी देखने को मिल जाते है जो हमेशा अपनी प्रतिभा से फैंस के साथ-साथ क्रिकेट जगत के लोगों को भी खुश कर देते हैं। ऐसी ही एक प्रतिभा था आयुष बदोनी जिन्होंने पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसा ही कुछ उन्होंने आईपीएल 2023 में करके दिखाया है। उन्होंने लखनऊ की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 7 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से तेजी से 18 रन बनाये। 

Advertisement

उन्होंने दोनों छक्के पारी के आखिरी ओवर में चेतन सकारिया के ओवर में लगाए। 23 साल के इस दुबले पतले खिलाड़ी के ये दो छक्के देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। दाएं हाथ के बल्लेबाज बदोनी के आउट होने के बाद लखनऊ ने आयुष बदोनी की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर कृष्णप्पा गौतम को खिलाया। 

Advertisement

आपको बता दे कि आयुष को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में लखनऊ ने 20 लाख के बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा था। वहीं उन्होंने भी फ्रेंचाइजी को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। उन्होंने आईपीएल 2022 में 123.85 के स्ट्राइक रेट की मदद से 161 रन अपने खाते में जोड़े। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी देखने को मिला। 

वहीं दिल्ली के खिलाफ मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल रहे कृष्णप्पा गौतम को एक गेंद खेलने का मौका मिला जिस पर उन्होंने एक छक्का जड़ दिया। आपको बता दे कि लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 193 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 73 रन काइल मेयर्स ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 2चौके और 7 छक्के लगाए। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट खलील अहमद और चेतन सकारिया ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट अक्षर पटेल और कुलदीप ने लिया। 

लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, मार्क वुड, जयंत यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, राइली रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार