Azhar Mahmood All Time XI: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है। अजहर महमूद जिन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से पाकिस्तान के लिए कई मैचों में अहम योगदान दिया उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। उनकी टीम में 5 ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

अजहर महमूद ने अपनी टीम में भारतीय खिलाड़ियों पर ना के बराबर भरोसा जताया है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अजहर महमूद की टीम में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। अजहर महमूद की टीम में सचिन तेंदुलकर बतौर ओपनर मैथ्यू हेडन के साथ नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

अजहर महमूद की टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी टीम में श्रीलंका के एक भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है। वहीं अजहर महमूद ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव वॉ को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। एडम गिलक्रिस्ट अजहर महमूद की टीम में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज नजर आ रहे हैं।

कुछ इस तरह से नजर आती है अजहर महमूद की ऑल टाइम इलेवन टीम: मैथ्यू हेडन, सचिन तेंदुलकर, विव रिचर्डस, ब्रायन लारा, जैक कैलिस, स्टीव वॉ (कप्तान), एडम गिलक्रिस्ट (विकेटकीपर), शेन वॉर्न, वसीम अकरम, ग्लेन मैक्ग्रा, शोएब अख्तर।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार