अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रनों का स्कोर बनाया जिसका मतलब ये है कि ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए 292 रन बनाने होंगे। इस मैच में अफगानिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने शानदा शतक लगाया और ये सुनिश्चित किया कि अफगानिस्तान की टीम 290 के पार पहुंच पाए।

Advertisement

जादरान का बाकी बल्लेबाजों ने भी बखूबी साथ निभाया। इस मैच में वैसे तो कई छक्के देखने को मिले लेकिन एक ऐसा छक्का था जिसे आप शॉट ऑफ द मैच भी कह सकते हैं। ये शॉट ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर लगाया जिसे देखकर खुद स्टार्क भी भौचक्के रह गए।

Advertisement

ओमरजई का ये छक्का 38वें ओवर की पांचवीं गेंद पर देखने को मिला जब स्टार्क ने एक ओवरपिच गेंद डाली जिस पर ओमरजई ने मिड ऑफ के ऊपर से सिर्फ पंच किया और गेंद छक्के के लिए पहुंच गई। उनके इस शॉट को देखकर खुद स्टार्क के भी होश उड़ गए। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। इतना ही नहीं स्टार्क की इस मैच में काफी पिटाई हुई और इब्राहिम जादरान और राशिद खान ने भी उनके खिलाफ छक्के लगाए।

इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचे मार्श, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम ज़ाम्पा, जोश हेज़लवुड।

Also Read: Live Score

Advertisement

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार