पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ओपनर इमाम उल हक अपने जीवन की नई पारी खेलने जा रहे हैं। इमाम 25 नवंबर को अनमोल महमूद के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इससे पहले 23 नवंंबर को उन्होंने अपनी शादी के फंक्शंस में से एक कव्वाली नाइट का आयोजन किया जिसमें कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी शामिल हुए। 

Advertisement

इनमें वनडे कप्तान बाबर आजम और पूर्व कप्तान सरफराज अहमद भी थे और इन दोनों ने शुक्रवार को इमाम-उल-हक की शादी की कव्वाली नाइट में जमकर मस्ती की। खासकर सरफराज तो पूरे पार्टी मूड में नजर आए और नोटों की बारिश के बीच में वो काफी झूमते दिखे। बाबर आज़म और सरफराज अहमद का ये वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

 
Advertisement

म्यूजिक नाइट में कई पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने शिरकत की जिसमें मुख्य चयनकर्ता और पूर्व खिलाड़ी वहाब रियाज भी शामिल थे। आप इस मज़ेदार वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

वहीं, अगर पाकिस्तान क्रिकेट टीम की बात करें तो आईसीसी विश्व कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद, बाबर आजम ने टी-20 और टेस्ट कप्तान की भूमिका से इस्तीफा दे दिया और अब ये जिम्मेदारी स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और शान मसूद निभाते हुए नजर आएंगे। मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 18 सदस्यीय पाकिस्तान टेस्ट टीम की घोषणा की है, जिसमें 14 दिसंबर 2023 से 7 जनवरी 2024 तक होने वाले तीन मैच शामिल हैं।

Also Read: Live Score

मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज़ ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई टीम पर बोलते हुए कहा, “ऑस्ट्रेलियाई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए टीम का चयन किया गया है। हमने पिचों को ध्यान में रखा है और टीम में अधिक तेज गेंदबाजी संसाधन जोड़े हैं ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि प्रबंधन तीनों टेस्ट मैचों में टीम संयोजन के साथ लचीला हो सके।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार