Bangladesh vs Pakistan 2nd Test: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। बारिश से प्रभावित इस टेस्ट मैच में मैदान पर एक अनोखा नजारा देखने को मिला। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इस बेजान मैच में जान फूंकने के लिए बड़ा फैसला किया। इस मैच में बाबर आजम पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करते हुए नजर आए। 

Advertisement

बाबर को गेंदबाजी करता देखकर फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। बाबर आजम ने इंटनेशनल क्रिकेट में फेंके अपने पहले ओवर में महज 1 रन खर्चे वहीं वो विकेट लेने के भी बेहद करीब आए थे। हालांकि, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। बाबर ने अपने इंटरनेशनल करियर के पहले ओवर में दिखा दिया की उनमें गेंदबाजी करने की भी क्षमता है।

Advertisement

बता दें कि बाबर आजम ने 37 टेस्ट मैच 83 वनडे और 70 टी-20 मुकाबलों में शिरकत की है। इस दौरान बल्ले से आग उगलने वाले बाबर आजम ने आजतक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी ओवर नहीं फेंका था। वहीं अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए।

पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन 76 कप्तान बाबर आजम ने ही बनाए थे। वहीं बांग्लादेश की टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने पर 7 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए हैं। इस टेस्ट मैच के 4 दिन गुजर चुके हैं ऐसे में इस मुकाबले में कोई नतीजा निकले इस बात की ना के बराबर संभावना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार