पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने रविवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ शारजाह में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के मुकाबले में अर्धशतक जड़कर कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। आजम ने 47 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

आजम का इस वर्ल्ड कप में यह चौथा अर्धशतक है। वह टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल और कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने बतौर कप्तान इस टूर्नामेंट में तीन-तीन बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली। 

एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन

आजम एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सुपर 12 राउंड के पांच मुकाबलों में उन्होंने पांच पारियों में 66 की औसत से 264 रन बनाए हैं। इससे पहले महेला जयवर्धने ने 2012 टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 201 रन बनाए थे। 

विराट कोहली से आगे निकले

Advertisement

आजम बतौर कप्तान एक टी-20 सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह अब तक चार अर्धशतक जड़ चुके हैं। इससे पहले नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरैस्मस ने 2019 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में और विराट कोहली ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ तीन बार 50 प्लस स्कोर बनाया था। 

आजम का यह 2021 में 19वां 50 प्लस स्कोर है और वह टी-20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने कोहली को पछाड़ा, जिन्होंने साल 2016 में 18 बार 50 प्लस स्कोर बनाया था।  

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

गौरतलब है कि आजम के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड को 72 रनों से मात दी। पाकिस्तान अब दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की टीम से भिड़ेगी। बता दें कि आजम को टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म का फायदा मिला है, वह इस मुकाबले से पहले ही टी-20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बन गए थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार