पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने सोमवार (9 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अर्धशतक जड़कर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बाबर ने 88 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 66 रन की पारी खेली। वह ग्लेन फिलिप्स की गेंद पर स्टंप आउट होकर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

आजम लगातार 11 वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। बता दें कि उन्होंने 11 पारियों में 903 रन बनाए हैं। जिसमें चार शतक, छह अर्धशतक शामिल हैं औऱ सिर्फ एक बार ही वह दहाईं का आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं। आजम ने 11 पारियों में क्रमश: 158, 57, 114, 105*, 103, 77, 1, 74, 57, 91,66 रन बनाए हैं। 

Advertisement

इस मामल में आजम ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। तेंदुलकर ने लगातार 11 वनडे पारियों में 895 रन बनाए थे। इस लिस्ट में विराट कोहली (1046 रन) पहले और डेविड वॉर्नर (962 रन) दूसरे नंबर पर हैं।  

इस मुकाबले को मिलाकर आजम के 91 पारियों में 4730 रन हो गए हैं। वह वनडे क्रिकेट में 91 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अगर वह अगली 9 पारियों में 270 रन बना लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है, जिन्होंने 101 पारियों में यह कारनामा किया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार