पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल मुकाबले में एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बाबर ने 34 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाए। इसके साथ ही वह एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

शानदार फॉर्म में चल रहे बाबर के टी-20 इस वर्ल्ड कप में 6 मैच में 303 रन हो गए हैं, जिसमें उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन का रिकॉर्ड तोड़ा। हेडन ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान 6 मैचों में चार अर्धशतकों की बदौलत 265 रन बनाए थे। वह पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 300 रन का आंकड़ा पार किया है। 

Advertisement

बता दें कि इस टी-20 वर्ल्ड कप में हेडन पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजी सलाहकार भी हैं। 

इसके अलावा बाबर ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 2500 रन भी पूरे कर लिए। वह सबसे कम पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। उन्होंने इसके लिए 62 पारियां खेली। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 68 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। पाकिस्तान के 176 रनों के जवाब मे ऑस्ट्रेलिया ने एक ओवर बाकी रहते हुए 5 विकेट के नुकसान पर ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार