बाबर आज़म (Babar Azam) की कैप्टेंसी में पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के सुपर-8 राउंड तक भी नहीं पहुंच सकी। उन्हें ग्रुप स्टेज में इंडिया और यूएसए ने धूल चटाई जिसके बाद वो टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए। वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम के ऐसे खराब प्रदर्शन के बाद अब बाबर आज़म की कप्तानी और बैटिंग स्टाइल पर लगातार सवाल किये जा रहे हैं। इसी बीच अब शोएब मलिक का एक वीडियो वायरल हो हुआ है जिसमें वो दावा करते दिखे हैं कि बाबर आज़म दुनिया की किसी भी बेस्ट टीम में जगह नहीं बना सकते।

Advertisement

शोएब मलिक का मानना है कि बाबर आज़म टी20 फॉर्मेट में काफी धीमी बैटिंग करते हैं और अगर वो पाकिस्तान के अलावा किसी दूसरी बड़ी टीम जैसे इंडिया या ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते तो उन्हें कभी भी टी20 टीम में शामिल नहीं किया जाता।

Advertisement

उन्होंने कहा, 'टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान का सबसे अच्छा खिलाड़ी कौन है? हमारा बेस्ट प्लेयर है बाबर आज़म। मैं सिर्फ टॉप की चार-पांच टीमों की बात कर रहा हूं। क्या बाबर आज़म उन टीमों में फिट हो सकता है, अगर बाबर को ऑस्ट्रेलियन टीम में डालना पड़े या इंडियन टीम में डालना पड़े, या इंग्लैंड की टीम में डालना पड़े। सिर्फ टी20 फॉर्मेट के लिए, इसका जवाब है नहीं।'

आपको बता दें कि शोएब मलिक लगातार ही बाबर आज़म पर तीखे बयान दे रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने तो ये तक कह दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मिली हार के बाद अब बाबर आज़म को खुद सामने आकर कैप्टेंसी छोड़ देनी चाहिए। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आज़म ने अपनी टीम के लिए 4 मैचों में 101 की बेहद धीमी स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए थे। ये भी जान लीजिए कि टी20 इंटरनेशनल में बाबर आज़म के नाम 41 की औसत और 129 की स्ट्राइक रेट से 4145 रन दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार