बाबर आज़म की तुलना अक्सर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली से की जाती है। जबकि पाकिस्तान का ये युवा कप्तान अभी भी कोहली से कई मील पीछे है। हालांकि, बाबर का कवर ड्राइव खेलने का तरीका विराट कोहली से काफी मेल खाता है और यही कारण है कि उनके इस शॉट को दुनियाभर के फैंस काफी पसंद करते हैं।

Advertisement

इसी बीच बाबर के कवर ड्राइव से ही जुड़ी हुई एक खबर सुर्खियों में चल रही है। दरअसल, बाबर आजम का कवर ड्राइव पाकिस्तान में नौवीं कक्षा के बच्चों की विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों में जगह बना चुका है। इस पाठ्यपुस्तक का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि  बच्चों को गतिज ऊर्जा की अवधारणा सिखाने के लिए बाबर आज़म के कवर ड्राइव का उदाहरण इस्तेमाल किया गया है।

Advertisement

इस खबर को पाकिस्तानी पत्रकार शिराज हसन ने ट्वीट किया है, उन्होंने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसमें लिखा है, “बाबर आजम ने अपने बल्ले से गेंद को 150j की गतिज ऊर्जा देकर कवर ड्राइव मारा है। (ए) गेंद का द्रव्यमान 120 ग्राम होने पर गेंद किस गति से सीमा पर जाएगी? (बी) एक फुटबॉल खिलाड़ी को 450 ग्राम द्रव्यमान के एक फुटबॉल को इस गति से चलने के लिए कितनी गतिज ऊर्जा प्रदान करनी चाहिए?'

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये खबर वायरल हुआ फैंस ने मीम्स की बाढ़ ला दी और पाकिस्तान के कप्तान के साथ-साथ उनके देश की शिक्षा प्रणाली को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि, क्रिकेट की बात करें तो एशिया कप फाइनल हारने के बाद अब पाकिस्तान के सामने इंग्लैंड की चुनौती है क्योंकि पाकिस्तान को अपनी घरेलू सरज़मीं पर 7 टी-20 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड का सामना करना है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार