New Zealand vs Pakistan 1st T20I: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने शुक्रवार (12 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में धमाकेदार अर्धशतक जड़ दिया। आजम ने 31वां टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ा औऱ 25 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली।

 
Advertisement

रोहित शर्मा की बराबरी की

Advertisement

विदेशी सरजमीं पर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में बाबर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए। उन्होने 15वीं बार यह कारनामा कर के भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा की बराबरी की। 

मार्टिन गुप्टिल को छोड़ा पीछे

आजम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में मार्टिम गुप्टिल (3531) को पछाड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 105 मैच की 99 पारियों में 3538 रन हो गए हैं। उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली (4008) और रोहित शर्मा (3853) हैं

गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 46 रन से हराकर पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। जो पाकिस्तान के खिलाफ इस फॉर्मेट में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। डेरिल मिचेल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 61 रन, वहीं कप्तान केन विलियमसन ने 42 गेंदों में 57 रन बनाए।

Also Read: Live Score

इसके जवाब में पाकिस्तान 18 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई। आजम के अलावा सईम अयूब ने 27 रन और मोहम्मद रिजवान ने 25 रन बनाए।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार