Pakistan vs Zimbabwe T20I Tri Series: पाकिस्तान के दांए हाथ के बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने रविवार (23 नवंबर) को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल ट्राई सीरीज के मुकाबले में अर्धशतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। बाबर ने 52 गेंदों में 74 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के जड़े। 

Advertisement

बाबर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं। बाबर का 127 पारी में 38वां अर्धशतक हैं, वहीं कोहली के नाम 117 पारी में 38 अर्धशतक दर्ज हैं। 

Advertisement

इसके अलावा बाबर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बाबर के अब जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 पारी में 306 रन बनाए हैं। उनके बाद अहमद शहजाद हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 पारी में 265 रन बनाए हैं। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 69 रन से हराकर ट्राई सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी  करते हुए पाकिस्तान ने 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। 

मेजबान टीम के लिए बाबर के लावा साहिबजादा फरहान ने 41 गेंदों में 63 रन और फखर जमान ने 10 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। 

इसके जवाब में जिम्बाब्वे 19 ओवर मे 126 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें टॉप स्कोरर रहे रयान बर्ल ने 49 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पाकिस्तान के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए उस्मान तारिक ने हैट्रिक चटकाई और कुल 4 विकेट लिए। उनके अलावा मोहम्मद नवाज ने  2 विकेट, फहीम अशरफ,मोहम्मद वसीम जूनियर और नसीम शाह ने 1-1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार