PAK vs ENG: रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट का पहला सेशन पूरी तरह से इंग्लैंड के नाम रहा। इंग्लिश ओपनर्स जैक क्रॉली और बेन डक्केट ने टी-20 मोड में शुरुआत की और पहला सेशन खत्म होते-होते इंग्लैंड ने सिर्फ 27 ओवर में बिना विकेट गंवाए 174 रन बना दिए। इस विकेट को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये विकेट सिर्फ और सिर्फ बल्लेबाज़ों के लिए बनाया गया है क्योंकि गेंदबाज़ों के लिए बिल्कुल भी मदद नहीं दिखी।

Advertisement

कप्तान बाबर आज़म की कप्तानी भी सवालों के घेरे में दिखी लेकिन इस मैच से पहले बाबर का एक वीडियो और भी वायरल हो रहा है जिसमें वो एक पत्रकार से पंगा लेते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या का है। जहां बाबर आज़म से एक पत्रकार ने इस मैच से जुड़े कई सवाल पूछे जिनमें पिच और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को लेकर भी सवाल था।

Advertisement

इस पत्रकार का सवाल सुनकर बाबर का रिएक्शन देखने लायक था। बाबर ने कहा, 'कुछ और रह गया और कर लें आप। हो गया ?  चलिए मेहरबानी। देखिए नहीं, तब परिस्थितियां कुछ और थी, मौसम कुछ और था। यहां पर मौसम कुछ और है, मुझे लगता है कि तेज़ गेंदबाज़ों और स्पिनर्स को मदद मिलेगी। इस बार विकेट अलग है, इंशा अल्लाह, पूरी उम्मीद है कि नतीजा आएगा।'

फिलहाल ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है जहां बाबर आजम के इस रवैय्ये के लिए उनकी आलोचना भी की जा रही है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने जिस तरह की ताबड़तोड़ शुरुआत की है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के लिए वापसी बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार