पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने मंगलवार (23 जनवरी) को ढाका के शेरे-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2024 के मुकाबले में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। यह उनका इस बीपीएल के इस सीजन में पहला मैच था।

Advertisement

सिलहट स्ट्राईकर्स के खिलाफ हुए मैच में रंगपुर राइडर्स के लिए खेलते हुए बाबर ने नाबाद अर्धशतक जड़ा। ओपनिंग करने उतरे बाबर ने 49 गेंदों में 6 चौकों की मदद से नाबाद 56 रन की विजयी पारी खेली।

Advertisement

इस पारी के साथ बाबर टी-20 क्रिकेट में जीत में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। बाबर ने 27वीं बार यह कारनामा कर के पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर की बराबरी की। 

क्रिस गेल इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं, उन्होंने 41 बार यह कारनामा किया है। इसके बाद डेविड वॉर्नर (37), एलेक्स हेल्स (34) और विराट कोहली (31) हैं। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सिलहट स्ट्राईकर्स ने बेनी हॉवेल (43) और बेन कटिंग (31) की पारियों के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए। रंगपुर के लिए महेदी हसन औऱ रिपोन मंडल ने 2-2 विकेट, मोहम्मद नबी और हसन मुराद ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read: Live Score

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंगपुर की शुरूआत बहुत खराब रही औऱ 39 रन के कुल स्कोर तक 6 विकेट गिर गए। जिसके बाद बाबर ने ज़मतुल्लाह उमरज़ई के साथ मिलकर पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए 86 रन की अटूट साझेदारी की। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार