पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने शनिवार को कहा कि दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे के हाथों 19 रनों की हार उनकी टीम के लिए अच्छी नहीं थी, क्योंकि टीम इस साल के अंत में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी कर रही है।

Advertisement

मेजबान जिम्बाब्वे ने शुक्रवार को दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर तीन मैचों की टी20 1-1 से बराबरी कर ली। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 118 रन का स्कोर बनाया और फिर पाकिस्तान को 99 रनों पर आलआउट कर दिया।

Advertisement

आजम ने कहा, " टी20 विश्व कप करीब आ रहा है और हमें इन चीजों को जल्दी से सुलझाना होगा और अगले मैच में और भविष्य में सभी टी20 में वापसी करनी होगी। हम सही संयोजन के साथ एक टीम बनाने की कोशिश करेंगे।" आजम ने इस मैच में 41 रन बनाए। पाकिस्तान के तीन ही बल्लेबाज दोहरे अंकों में पहुंच पाए।

कप्तान ने कहा, " यह बेहद खराब प्रदर्शन है। हमने दक्षिण अफ्रीका में (पिछली सीरीज में) 200 रनों के लक्ष्य को हासिल किया। यहां भी हमें कई विकेट गंवाए बिना आसानी से जीतना चाहिए था। दुर्भाग्य से, हम अच्छा नहीं खेले। हमने बहुत खराब क्रिकेट खेली और मुझे लगता है कि हमारा मिडिल ऑर्डर सिर्फ मिडिल ऑर्डर कमजोर है, लेकिन कल पूरा बैटिंग ग्रुप ध्वस्त हो गया, जिसकी वजह से हम हार गए।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार