Babar Azam Phone Incident: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान बाबर आजम इन दिनों प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 के मुकाबले में हिस्सा ले रहे हैं। बुधवार (30 सितंबर) को इस्लामाबाद के डायमंड क्रिकेट ग्राउंड पर ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (OGDCL) बनाम स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) के बीच खेले जा रहे मुकाबल में बाबर एक अजीबोगरीब घटना के चलते सुर्खियों में आ गए।

Advertisement

करीब सात साल बाद फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी करने के बाद बाबर को देखने के लिए मैदान पर काफी संख्या में फैंस पहुंच रहे हैं। मैच के दौरान जब वह फील्डिंग कर रहे थे, तब कुछ दर्शक लगातार उनके करीब जाने की कोशिश कर रहे थे।

इसी दौरान एक फैन सेल्फी लेने के लिए मैदान के अंदर तक पहुंच गया। बाबर ने उसे वहां से हटने का इशारा किया और उसे पीछे जाने के लिए कहा। इसके बाद एक दूसरा दर्शक मोबाइल फोन लेकर बाबर के पास पहुंचा और सेल्फी लेने की कोशिश की।

बाबर ने उस फैन का फोन छीनकर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने फैंस को वहां से दूर जाने का इशारा किया। बताया जा रहा है कि लगातार फैंस के मैदान में आने और उनके पास पहुंचने की कोशिश से बाबर परेशान हो गए थे। इस घटना ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए।

VIDEO:

वहीं इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बाबर के रिएक्शन को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ फैंस ने उनके व्यवहार पर सवाल उठाए, जबकि कुछ लोगों ने लगातार सुरक्षा घेरे को तोड़कर खिलाड़ियों के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे दर्शकों को जिम्मेदार बताया।

Also Read: LIVE Cricket Score

बाबर आजम के प्रदर्शन की बात करें तो प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी में उनका यह दूसरा मुकाबला है और वह तीन पारियों में 37 ही रन बना पाए हैं। पहले मैच में वह 12 और 4 रन ही जोड़ पाए थे, जबकि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मैच की पहली पारी में 21 रन बनाकर आउट हुए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार