स्टार पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम (Babar Azam) साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में विराट की नकल करते हुए नजर आये। उन्होंने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी किस्मत आजमाई और बेल्स बदली। इसके कुछ ही देर बाद पाकिस्तान को सफलता हाथ लगी। विराट कोहली कई बार स्टंप पर रखी बेल बदलने का कारनामा कर चुके हैं। 

Advertisement

बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में बेल्स बदलने की ट्रेंड को जारी रखा। 30 साल के बाबर आजम ने पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन यह मजेदार प्रयास किया। उनका यह तरीका काम कर गया और कुछ देर बाद ऑलराउंडर आमेर जमाल ने साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को 31(74) के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। हाल ही में, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और विराट कोहली को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान स्टंप पर रखी बेल्स को कई बार स्विच करते हुए देखा गया। 

Advertisement

पाकिस्तान पहली पारी में पहले ही दिन 57.3 ओवर में 211 के स्कोर पर ढेर हो गया था। टीम की तरफ से कामरान गुलाम ने 54(71), आमेर जमाल ने 28(27) और मोहम्मद रिजवान ने 27(62) रनों का योगदान दिया। गुलाम और रिजवान ने 5वें विकेट के लिए 81(118) रन की साझेदारी निभाई। डेन पैटर्सन ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। डेब्यूटेंट कॉर्बिन बॉश ने 4 विकेट चटकाए। 

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: टोनी डी जॉर्जी, एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, डेन पैटर्सन। 

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: शान मसूद (कप्तान), सैम अयूब, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, सलमान आगा, आमेर जमाल, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार