मैनचेस्टर, 5 अगस्त | सलामी बल्लेबाज शान मसूद और बाबर आजम ने पाकिस्तान को यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को खराब शुरुआत के बाद संभाल लिया, लेकिन बारिश ने दखल देकर खेल को रोक दिया, जिसके कुछ देर बाद चायकाल की घोषणा कर दी गई। चायकाल की घोषणा तक पाकिस्तान ने दो विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं। आजम 52 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं मसूद 45 रन बनाकर डटे हुए हैं।

Advertisement

पहले सत्र में पाकिस्तान ने अपने दो विकेट खो दिए थे लेकिन वहां से मसूद और आजम ने पारी को संभाला और दूसरे सत्र में इंग्लैंड के गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बाद भी विकेट पर खड़े रहे।

Advertisement

आजम ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच अभी तक 78 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और तभी बारिश आ गई। कुछ देर रुकने के बाद अंपायरों ने चायकाल की घोषणा कर दी।

आजम 71 गेंदों पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पार में नौ चौके मारे हैं। वहीं मसूद ने अभी तक 134 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 45 रन बनाए हैं।

इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मसदू और आबिद अली की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 36 रन ही जोड़े थे कि जोफ्रा आर्चर ने अली को बोल्ड कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया।

कप्तान अजहर अली खाता भी नहीं खोल पाए और क्रिस वोक्स की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दे दिए गए। उनका विकेट 43 रनों के कुल स्कोर पर गिरा।

Advertisement

मसूद को यहां से आजम का साथ मिला और दोनों ने संभल कर खेलते हुए पहले सत्र का खेल खत्म होने तक टीम को तीसरा झटका नहीं लगने दिया।

इंग्लैंड ने अपने चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया है जिसमें आर्चर और वोक्स को एक-एक सफलताएं मिली हैं और जेम्स एंडरसन तथा स्टुअर्ट ब्रॉड का अभी खाता नहीं खुला है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार