Pakistan vs Bangladesh 1st Test: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) बांग्लादेश के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में 2 गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। टेस्ट क्रिकेट में यह आठवीं बार है जब बाबर 0 के स्कोर पर आउट हुए हैं, हालांकि पाकिस्तान की सरजमीं पर पहली बार ऐसा हुआ है। 

Advertisement

शोरफुल इस्लाम द्वारा डाले गए पारी के नौंवें ओवर में लेग साइड पर जाती गेंद  को बाबर खेलने गए। गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया औऱ विकेटकीपर लिटन दास ने फुर्ती दिखाते हुए अपनी बाईं तरफ डाइव मारकर हैरतअंगेज कैच लपका। पूर्व पाक कप्तान खराब गेंद पर अपना विकेट गवाकर पवेलियन लौटे। 

Advertisement

बता दें कि बाबर ने पिछली 13 टेस्ट पारियों में 20.53 की औसत से कुल 267 बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। मैदान गिला होने के कारण मुकाबला तय समय से देरी से शुरू होगा। मेजबान टीम की शुरूआत खराब रही और बाबर के अलावा कप्तान शान मसद (6) औऱ अब्दुल्ला शफीक (2) भी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। 

टीमें इस प्रकार हैं

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), साकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, शोरफुल इस्लाम, हसन महमूद, नाहिद राणा।

Advertisement

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, सईम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, रॉयलन अफरीदी, नसीम शाह, खुर्रम शाहजाद, मोहम्मद अली। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार