South Africa vs Pakistan 3rd ODI: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान औऱ स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) के पास रविवार (22 दिसंबर) को जोहान्सबर्ग में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 23 रन और दूसरे वनडे मे 72 रन की पारी खेली। 

Advertisement

आजम के पास इस सीरीज के दौरान वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 6000 वनडे रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। आजम ने अभी तक खेले गए 122 मैच की 119 पारियों में 5905 रन बनाए। आजम अगर तीसरे वनडे में 95 रन बना लेते हैं तो वनडे में 6000 रन का आंकड़ा छू लेंगे। फिलहाल वनडे में सबसे तेज 6000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम दर्ज है, जिन्होंने 123 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। 

Advertisement

बता दें कि पाकिस्तान के लिए वनडे इंटरनेशनल में अभी तक दस खिलाड़ी ही 6000 रन के आंकड़े तक ही पहुंचे हैं। 

इसके अलावा अगर आजम एक भी शतक जड़ लेते हैं तो पाकिस्तान के लिए वनडे में सबसे ज्यादा शतक जडऩे के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ जाएंगे। वह फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 119 पारियों में 19 शतक लगाए हैं। फिलहाल पहले नंबर पर सईद अनवर हैं, जिनके नाम 244 पारी में 20 वनडे शतक दर्ज हैं। 

आजम के पास इस सीरीज में सबसे तेज 20 वनडे शतक जड़ने के मामले में विराट कोहली को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंचने का मौका होगा। कोहली ने 133 पारियों में 20 वनडे शतक पूरे किए थे। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दो मुकाबलों में जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार