पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन ओपनर्स ने एक बार फिर से अपने कप्तान के इस फैसले को गलत साबित कर दिया। दोनों ओपनर्स 38 केे स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते आउट हो गए लेकिन इसके बाद कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने पारी को संभालने का काम किया।

Advertisement

रिजवान भी जल्दी ही बाबर का साथ छोड़ गए लेकिन कप्तान ने लगातार दूसरा अर्द्धशतक लगाकर अपनी टीम को बुनियाद बनाकर दी। हालांकि, जब लग रहा था कि बाबर इस मैच में एक बड़ी पारी खेलेंगे तभी उनके साथ गूगली हो गई। दरअसल, हुआ ये कि तबरेज़ शम्सी की गेंद पर उन्होंने पैडल स्वीप करने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए।

Advertisement

गेंद उनके बल्ले और ग्लव्स के काफी करीब से गई थी जिसके चलते विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक को लगा कि शायद बाबर के बल्ले का किनारा लगा है और वो शम्सी को रिव्यू लेने के लिए कहने लगे लेकिन अपील में इतना दम नहीं था मगर कप्तान टेम्बा बावुमा ने डी कॉक की बात मानकर रिव्यू ले लिया और फिर पूरा माहौल बदल गया।

Also Read: Live Score

जब थर्ड अंपायर ने चैक किया तो पता चला कि गेंद बाबर के ग्लव्स को छूकर डी कॉक के दस्तानों में गई थी और इसी कारण बाबर को पवेलियन जाना पड़ा। हालांकि, अंपायर के फैसले से बाबर खुश नहीं थे और उनके होश उड़ना लाज़मी भी था क्योंकि पाकिस्तान एक बड़ा विकेट गंवा चुका था। इस विकेट का वीडियो आईसीसी ने भी शेयर किया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार