Babar Azam T20 World XI: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म (Babar Azam) ने टी20 फॉर्मेट की वर्ल्ड इलेवन का चुनाव किया है। गौरतलब है कि बाबर ने अपनी पसंदीदा टी20 टीम में भारत के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli), जो कि टी20 फॉर्मेट में (410 मैचों की 393 पारियों में 13,391 रन) दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें नंबर के खिलाड़ी है, को शामिल नहीं किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस टीम में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे घातक गेंदबाज़ को भी जगह नहीं दी है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, हाल ही बाबर Zalmi TV के पॉडकास्ट का हिस्सा बने जहां उन्होंने अपनी टी20 फॉर्मेट की वर्ल्ड इलेवन चुनी। इस टीम को चुनते हुए बाबर हर देश से सिर्फ दो-दो खिलाड़ी चुन सकते थे, ऐसे में उन्होंने भारत की तरफ से रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का चुनाव किया।

Advertisement

गौरतलब है कि उन्होंने अपनी टी20 टीम में ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा और फखर ज़मान को चुना जिसके बाद उन्होंने मोहम्मद रिज़वान और सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह दी। इसके बाद मिडिल ऑर्डर में बाबर ने इंग्लिश क्रिकेटर जोस बटलर और साउथ अफ्रीकी बैटर डेविड मिलर का चुनाव किया।

आपको बता दें कि बाबर ने ऑलराउंडर के तौर पर मार्को यानसेन और राशिद खान जैसे खिलाड़ी चुना है और पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और मार्क वुड जैसे क्वालिटी पेसर्स को अपनी टीम में जगह दी है।

Advertisement

बाबर आज़म द्वारा चुनी गई टी20 वर्ल्ड इलेवन

रोहित शर्मा, फखर ज़मान, मोहम्मद रिज़वान, सूर्यकुमार यादव, जोस बटलर, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, राशिद खान, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, मार्क वुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार