भले ही पाकिस्तान ने रविवार (6 नवंबर) को  बांग्लादेश को हराकर चमत्कारिक ढंग से टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हो, लेकिन इस जीत के बावजूद पाकिस्तान की कई कमज़ोरियां फिर से सामने आ गई हैं। महान ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद बाबर आजम को एक बड़ी चेतावनी दी है।

Advertisement

पाकिस्तान को एडिलेड ओवल में खेले गए मैच में 128 रनों का पीछा करना था और ऐसा लग रहा था कि इस मामूली लक्ष्य को पाकिस्तानी टीम आसानी से हासिल कर लेगी लेकिन पाकिस्तान को 19वें ओवर में जाकर जीत मिली और ये सब सलामी बल्लेबाज़ों की धीमी शुरुआत की वजह से हुआ। यही कारण है कि शाहिद अफरीदी ने बड़े मैच से पहले बाबर को एक बड़ी सलाह दी है और अगर उन्होंने ये सलाह नहीं मानी तो पाकिस्तान को लेने के देने पड़ सकते हैं।

Advertisement

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए अफरीदी ने लिखा, “बाबर आज़म हमें टॉप पर फायर पावर की आवश्यकता है। हमें हारिस और शादाब जैसे खिलाड़ी चाहिए, जो स्पष्ट इरादे दिखा रहे हैं। कृप्या हारिस को रिज़वान के साथ ओपनिंग करने पर विचार करें और आप वन डाउन आए और उसके बाद अपने अगले सर्वश्रेष्ठ हिटर को भेजें। आपको मैच जीतने के लिए कठोर होना चाहिए और संतुलित बल्लेबाजी क्रम में लचीला होना चाहिए।"

बाबर आज़म को सलाह देने के साथ-साथ अफरीदी ने शाहीन शाह अफरीदी की भी तारीफ की। हालांकि, ग्रुप स्टेज के बाद पाकिस्तान की असली परीक्षा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में होगी क्योंकि कीवी टीम फिलहाल शानदार लय में नजर आ रही है और उन्हें रोकना पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार