पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) का खराब फॉर्म ILT20 2026 में भी जारी है। शनिवार (28 नवंबर) को अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में एमआई एमिरेट्स के खिलाफ मुकाबले में बाबर एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। डेजर्ट वाइपर्स की तरफ से खेलते हुए वह 13 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें यूएई के अनुभवी तेज गेंदबाज जाहूर खान (Zahoor Khan) ने बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

बाबर आजम का विकेट छठे ओवर की तीसरी गेंद पर गिरा। जाहूर खान ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर धीमी गेंद डाली। बाबर इस गेंद को बल्ले से गाइड करके रन बनाने की कोशिश में थे, लेकिन गेंद की रफ्तार को समझने में चूक गए। उनके बल्ले का मोटा बाहरी किनारा सीधे स्टंप्स पर जा लगा और इस तरह बाबर की पारी का अंत हो गया।

VIDEO:

ILT20 के मौजूदा सीजन में बाबर का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिनमें उनके बल्ले से कुल 98 रन निकले हैं और औसत 32.66 का रहा है। उन्होंने अपने पहले ही मैच में शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ 86 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद उनका बल्ला खामोश हो गया। पिछले मुकाबले में वह सिर्फ 1 रन बना सके थे और अब एमआई एमिरेट्स के खिलाफ 11 रन बनाकर आउट हो गए।

वहीं मुकाबले की बात करें तो एमआई एमिरेट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए। टीम की तरफ से निकोलस पूरन ने 57 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कुसल परेरा ने 45 गेंदों पर 76 रन बनाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेजर्ट वाइपर्स ने भी अच्छी टक्कर देते हुए मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। फखर जमान ने 29 गेंदों पर 42 रन बनाए, जबकि एंड्रीज गाउस ने 27 गेंदों पर 35 और वृत्या अरविंद ने 12 गेंदों पर 25 रन की अहम पारियां खेली। निर्धारित ओवरों में स्कोर बराबर रहने के बाद मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा।

Also Read: LIVE Cricket Score

सुपर ओवर में डेजर्ट वाइपर्स की टीम सिर्फ 7 रन बना सकी। एमआई एमिरेट्स ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार