पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने उस 8 साल के बच्चे को रिप्लाई किया है, जिसने पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप 2021 से बाहर होने के बाद उनके लिए पत्र लिखा था। इस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार के चलते वो बाहर हो गई। 

Advertisement

पाकिस्तान के 8 साल के फैन ने आजम कि वह कैसे भविष्य में टीम की कप्तानी करना चाहते हैं और उन्हें टीम के सभी खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ चाहिए। आजम ने अपने नन्हे फैन का रिप्लाई करते हुए कहा कि वह फोकस, विश्वास और कड़ी मेहनत से सबकुछ हासिल कर सकते हैं। साथ ही आजम ने उन्हें भविष्य का कप्तान भी कहा। 

Advertisement

आजम ने लिखा, “ डियर मोहम्मद हारून सूरिया, सलाम- हमारे लिए ऐसा समवेदनापूर्ण पत्र लिखने के लिए शुक्रिया चैंपियन।मुझे आप पर पूरा विश्वास है और आप अपने फोकस, विश्वास और कड़ी मेहनत से कुछ भी हासिल कर सकते हैं। तुम्हें तुम्हारे ऑटोग्राफ मिल जाएंगे, लेकिन मैं तुम्हारा ऑटोग्राफ लेने के लिए इंतजार नहीं कर सकता भविष्य के कप्तान।”

पाकिस्तान लगातार सुपर 12 राउंड में लगातार पांच मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची थी, लेकिन वहां उसे हार का सामना करना पड़ा। आजम द्वारा पूरे टूर्नामेंट में शानदार कप्तानी देखने को मिली थी। जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने आजम की तारीफ करते हुए कहा था कि वह पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में से एक बन सकते हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार