IPL 2022: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ पुणे में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) द्वारा अच्छी फील्डिंग देखने को मिली। पंजाब की पारी के दौरान 18 वर्षीय ब्रेविस ने शिखर धवन की कैच पकड़ने के बेहतरीन प्रयास किया, हालांकि वह गेंद का बाउंड्री पार जाने से नहीं रोक पाए लेकिन उन्होंने अपनी इस कोशिश से एबी डी विलियर्स की याद दिला दी। बता दें कि ब्रेविस को बेबी एबी के नाम से जाना जाता है। 

Advertisement

मुरुगन अश्विन द्वारा डाले गए पारी के दवसें ओवर की पहली गेंद पर  धवन ने कदमों का इस्‍तेमाल करते हुए स्‍लॉग किया था डीप स्‍क्‍वायर लेग के दायीं ओर, डीप स्‍क्‍वायर लेग से दायीं ओर ब्रेविस ने डाइव लगाई कैच लपकने की कोशिश की। लेकिन गेंद हाथ से छिटककर बाउंड्री पार चली गई। 

Advertisement

जब धवन को यह जीवनदान मिला, उस समय धवन 27 रन बनाकर खेल रहे थे।  इस मौके का फायदा उठाते हुए धवन ने 50 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 70 रनों की पारी खेली। उन्होंने आईपीएल में 47वीं बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी की, जिनने नाम 50 पचास प्लस स्कोर दर्ज है।

धवन के अलावा कप्तान मयंक अग्रवाल (52) ने शानदार अर्धशतक जड़ा, जिसकी बदौलत पंजाब किंग्स ने निर्धरित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार