15 फरवरी। अक्षय कारनेवर (102) के पहले शतक और अक्षय वाडकर (73) के अर्धशतक की मदद से रणजी चैम्पियन विदर्भ ने शेष भारत एकादश के खिलाफ जारी ईरानी कप के तीसरे दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी में 425 रन का स्कोर बना लिया।
Advertisement
विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर जारी इस मैच में शेष भारत एकादश ने अपनी पहली पारी में 330 रन बनाए थे और इस तरह विदर्भ को पहली पारी के आधार पर 95 रन की बढ़त हासिल हुई थी।
Advertisement
उसके बाद शेष भारत ने अपनी दूसरी पारी में ये खबर लिखे जाने तक चौथे दिन लंच तक 2 विकेट पर 212 रन बना लिए हैं। शेष भारत के तरफ से एक बार फिर हनुमा विहारी कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं और 101 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं कप्तान रहाणे 74 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि हनुमा विहारी ने पहली पारी में भी शानदार शतक जमाते हुए 114 रन बनाए थे।