IPL: RCB गेंदबाज सैमुएल बद्री ने आईपीएल में रचा इतिहास, हैट्रिक लेकर मुंबई इंडियंस को बिखेरा

Updated: Fri, Apr 14 2017 18:20 IST

14 अप्रैल, बेंगलोर (CRICKETNMORE)। बेंगलोर में खेले जा रहे आईपीएल के 12वें मैच में बेंगलोर की टीम ने मुंबई की टीम को 143 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जबाव में मुंबई इंडियंस की हालत बेहद ही खराब हो गई है। यह खबर लिखे जाने तक मुंबई इंडियंस के 4 विकेट केवल 10 रन पर गिर गए हैं। लाइव स्कोर

आरसीबी के स्पिन गेंदबाज सैमुएल बद्री ने कमाल कर दिया और हेट्रिक विकेट ली। बद्री ने सबसे पहले पार्थिव पटेल को गेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा तो अगले ही गेंद पर  मिशेल म्क्क्लेनाघन को आउट किया। इसके बाद अपनी तीसरी गेंद पर सैमुएल बद्री ने हिट मैन को अपनी चकराती गुगली पर क्लिन बोल्ड कर इतिहास रच दिया।

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

हैट्रिक विकेट लेते ही सैमुएल बद्री आईपीएल में दूसरे आरसीबी गेंदबाज बन गए। इससे पहले प्रवीण कुमार ने आरसीबी के लिए हैट्रिक विकेट चटकाया था। सैमुएल बद्री के हैट्रिक लेते ही आईपीएल के इतिहास में यह 15वां हैट्रिक है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें