क्राइस्टचर्च, 30 मार्च | न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी (60-5) ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से हेग्ले ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म तक 290 रनों पर अपने आठ विकेट खो दिए हैं। जॉनी बेयर्सटो (नाबाद 97) और मार्क वुड (52) के कारण इंग्लैंड ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए कुछ भरपाई जरूर कर ली है।

Advertisement

लाइव स्कोर

अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे जैक लीच दिन का खेल खत्म होने पर 10 रन बनाकर खेल रहे थे।

न्यूजीलैंड द्वारा पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी इंग्लैंड को साउदी और ट्रेंट बोल्ट ने अच्छी शुरुआत से वंचित रखा।

Advertisement

इंग्लैंड ने 94 के कुल स्कोर तक ही अपने पांच विकेट खो दिए थे। एलिसटर कुक (2), मार्क स्टोनमैन (35), जेम्स विंसे (18), जोए रूट (37) और डेविड मलान (0) पवेलियन लौट गए थे।

यहां से बेयर्सटो और हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स (25) ने टीम को संभाला और स्कोर 151 रनों तक पहुंचा दिया। लेकिन, बोल्ट ने स्टोक्स को आउट इंग्लैंड की परेशानी को एक बार फिर बढ़ा दिया। स्टुअर्ट ब्रॉड पांच रन बनाकर पवेलियन लौट लिए। 

यहां से बेयर्सटो और वुड ने एक बार फिर बिखरती हुई पारी को संभाला और आठवें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की।

वुड ने अपना अर्धशतक पूरा किया ही था कि साउदी ने उन्हें बोल्ड कर इंग्लैंड को आठवां झटका दिया। उन्होंने 62 गेंदें खेलीं और सात चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। बेयर्सटो ने अभी तक 154 गेंदों का सामना किया है और 11 चौकों के अलावा एक छक्का लगाया है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार