वैश्विक खेल पंचाट (सीएएस) ने पाकिस्तान के मध्यक्रम बल्लेबाज उमर अकमल पर लगाए गए 18 महीने के प्रतिबंध को घटाकर छह महीने का कर दिया है। ईएसपीएनक्रिइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की अनुशासन समिति ने भ्रष्टाचार रोधि नियमों का उल्लंघन करने के मामले में अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया था।

Advertisement

लेकिन स्वतंत्र अधिनिर्णायक ने अपने फैसले की समीक्षा करने के बाद अकमल पर लगे तीन साल के प्रतिबंध को घटाकर 18 महीने का कर दिया था और अब उनके इस प्रतिबंध को घटाकर छह महीने का कर दिया गया है।

Advertisement

इस फैसले के बाद अकमल अब पीसीबी के रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से जुड़ सकते हैं और दोबारा क्रिकेट खेलना शुरू कर सकते हैं। सीएएस ने हालांकि अकमल को 42 लाख पाकिस्तान रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया है।

पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी-20 मैच खेलने वाले अकमल ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि भारत के खिलाफ मैच से हटने के लिए उन्हें पैसों की पेशकश की गई थी। उन्होंने साथ ही यह भी कहा था कि सट्टेबाजों ने उन्हें दो गेंद छोड़ने के लिए कहा था।

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का पांचवां सीजन शुरू होने से ठीक एक दिन पहले अकमल पर भ्रष्टाचार से जुड़े हुए एक मामले की जानकारी नहीं देने के लिए पीसीबी ने कार्रवाई की थी और उन पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया था। अकमल ने बाद में की अपील की थी, जिसके प्रतिबंध को घटाकर 18 महीने तक दिया गया था।

अकमल के वकील ने कहा, "उनके पास एक भी ऐसा सबूत नहीं था, जोकि उन्हें गलत साबित कर सके। उनके खिलाफ मुकदमा फोन कॉल के आधार पर था। लेकिन इसके अलावा उनके पास कोई दस्तावेज, कोई बैंक से जुड़ी लेन-देन और कुछ ऐसा नहीं था, जोकि उनके दावों को सही ठहरा सके।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार