BAN vs SL, 1st Test, Day 1: बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले मैच में चोटिल होने से बाल-बाल बचे हैं। श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस के बल्ला उनके हेलमेट पर बड़ी जोर से टकराया था जिसके बाद वो दर्द से कराहते हुए भी नजर आए थे।यह खौफनाक वाक्या श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच चटगांव में चल रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन हुआ। 

Advertisement

ऑफ स्पिनर नईम हसन की शार्ट गेंद का सामना करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस बैकफुट पर गए और एक फुल-ब्लड पुल शॉट खेला। लेकिन गेंद को जज करके सही तरह से कनेक्शन बनाने का मौका बल्लेबाज को नहीं मिला। 

Advertisement

बल्लेबाज इस शॉट को खेलने के प्रयास में स्टंप के काफी करीब चले गए थे और स्टंप से सटकर खड़े थे बांग्लादेशी विकेटकीपर लिटन दास। यह घटना श्रीलंका की पहली पारी के 24वें ओवर के दौरान देखने को मिली थी। हसन की एक छोटी गेंद पर मेंडिस ने एक जोरदार पुल शॉट खेला, लेकिन सीधे शॉर्ट-थर्ड फील्डर के हाथों में गेंद चली गई।

चूंकि, बल्लेबाज क्रीज के काफी ज्यादा अंदर चले गए थे ऐसे में विकेटकीपिंग कर रहे लिटन दास के हेलमेट पर एक खतरनाक झटका लगा। कुसल मेंडिस का बल्ला लिटन दास के सिर से टकरा गया। ये आसानी से सिर की एक बड़ी चोट हो सकती थी शुक्र था कि दास ने हेल्मेट पहना हुआ था।

लिटन दास तुरंत दर्द से कराहते हुए मैदान पर लेटकर अपना माथा सहलाते हुए देखे गए थे। लिटन दास कुछ मिनटों के लिए जमीन पर लेटे रहे, जबकि मेंडिस और बाकी बांग्लादेशी फील्डरों ने खिलाड़ी के पास जाकर उनका हालचाल पूछने की कोशिश की। अब विकेटकीपरों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी कर देना चाहिए ताकि सीधे सिर पर चोट ना लगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार