Bangladesh vs Sri Lanka: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अजीब वाक्या हुआ। बुधवार के दिन खेल अस्थायी रूप से रुक गया जब अंपायर रिचर्ड केटलबोरो (Richard Kettleborough) को बीमारी के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। चटगांव में चिलचिलाती गर्मी का अंपायर पर असर पड़ा और वो इसको झेल नहीं सके। रिचर्ड केटलबोरो को खेल के 139 वें ओवर से पहले मैदान छोड़ना पड़ा।

Advertisement

रिचर्ड केटलबोरो की जगह टीवी अंपायर जो विल्सन ने मैदान पर इंग्लिश अंपायर की जगह ली। इस घटना के बाद खिलाड़ियों ने एक ड्रिंक ब्रेक लिया। गर्मी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि खिलाड़ियों को गर्मी से बचने के लिए विशाल छतरियों के नीचे पानी पीते हुए देखा गया।

Advertisement

वहीं अगर बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की बात करें तो पहली पारी में मैथ्यूज के 199 रनों  की पारी के दमपर लंका टीम ने पहली पारी में 397 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 465 रन बनाकर पहली पारी में बढ़त ले ली।

बांग्लादेश के लिए तमीम इकबाल ने 133 तो मुशफिकुर रहीम ने 105 रनों की पारी खेली। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंका टीम ने दूसरी पारी मे 2 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर अब भी श्रीलंका की टीम 29 रनों से पीछे हैं। चार दिन का खेल खत्म हो चुका है। ऐसे में अब इस टेस्ट मैच की ड्रॉ होने की संभावना बढ़ गई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार