India vs Bangladesh 1st Test Day 3 Highlights: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पक 158 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश की टीम अभी भी जीत के लक्ष्य से 357 रन दूर है। 

Advertisement

खराब रोशनी के चलते अंपायरों ने तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म करने का फैसला किया। दिन के अंत पर कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 51 रन औऱ शाकिब अल हसन 5 रन बनाकर नाबाद रहे।  ओनिंह बल्लेबाज शादबान इस्लाम और जाकिर हसन ने मिलकर दूसरी पारी में बांग्लाजेश को अच्छी शुरूआत दी और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। 
इस्लाम ने 68 गेंदों में 35 रनस वहीं हसन ने 47 गेंदों में 33 रन बनाए। 

Advertisement

भारत के लिए दूसरी पारी में अभी तक रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट औऱ जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट हासिल किया है। 

इससे पहले भारतीय टीम ने शुभमन गिल और ऋषभ पंत के दम पर भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी और पहली पारी में मिली 227 रन की बढ़त के चलते बांग्लादेश को 515 रन का विशाल लक्ष्य दिया। गिल ने 176 गेंदों में नाबाद 119 रन (10 चौके और 4 छक्के), वहीं पंत ने 128 गेंदों में 109 रन (13 चौके और 4 छक्के) की पारी खेली।

बांग्लादेश के लिए पहली पारी मे मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट, तस्कीन अहमद और नाहिद राणा ने 1-1 विकेट लिया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद खराब शुरूआत मिली लेकिन भारतीय टीम ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे, जिसमें अश्विन के अलावा रविंद्र जडेजा ने 86 रन और यशस्वी जायसवाल ने 56 रन की पारी खेली थी। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम पहली पारी मे 149 रन पर ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार