बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) चोट औऱ निजी कारणों के चलते बांग्लादेश दौरे से बाहर हो सकते हैं। आईसीसी द्वारा लगाए गए एक साल का बैन खत्म होने के बाद शाकिब ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से वापसी की थी, जिसका अंत सोमवार को हुआ।

Advertisement

शाकिब ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दौरान 113 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी चटकाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 120 रनों की विशाल जीत मिली थी। लेकिन इस मैच में गेंदबाजी के दौरान शाकिब को जांघ में चोट आ गई थी,जिसके चलते उन्हें बीच मैच में मैदान से बाहर जाना पड़ा।

खबरों के अनुसार शाकिब  दूसरी बार पिता बनने वाले हैं और अपनी अमेरिका में अपनी वाइफ के पास जाने के कारण भी वह न्यूजीलैंड सीरीज से नाम वापस ले सकते हैं।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को अपने न्यूजीलैंड दौरे पर तीन वनडे औऱ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलनी है,जिसका पहला मुकाबला 13 मार्च को खेला जाएगा। बता दें की बांग्लादेश ने कीवी टीम को उसकी सरजमीं पर कभी मात नहीं दी है। 

बांग्लादेश को इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरूआत 3 फरवरी से होगी। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार