ढाका, 16 अप्रैल (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश ने 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने जा रहे आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए मशरफे मुर्तजा के नेतृत्व में मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी।

Advertisement

टूर्नामेंट में जहां मुर्तजा टीम का नेतृत्व करेंगे तो वहीं शाकिब अल हसन टीम के उपकप्तान होंगे। 

Advertisement

इसके अलावा पिछले साल एशिया कप में अपना अंतिम मैच खेलने वाले मध्यक्रम बल्लेबाज मोसाद्देक हुसैन की भी टीम में वापसी हुई है। 

चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज अबु जायेद को नए चेहरे के रूप में टीम में मौका दिया है। जायेद ने अब तक वनडे में पदर्पण नहीं किया है। हालांकि उन्होंने पिछले महीने न्यूजीलैंड में टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया था। 

वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को अपना पहला मुकाबला दो जून को केनिंग्टन में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलना है। टीम इससे पहले पाकिस्तान और भारत के साथ क्रमश : 26 और 28 मई को अभ्यास मैच खेलेगी। 

टीम : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, महमूदउल्लाह, मुश्फिकुर रहीम, शाकिल अल हसन (उपकप्तान), सौम्य सरकार, लिटन दास, सब्बीर रहमान, मेहंदी हसन मिर्जा, मोहम्मद मिथुन, रुबेल हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसद्देक हुसैन, अबु जायेद।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार