Cheteshwar Pujara Picks India's Playing XI For 1st Test Vs New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड के बीच नवंबर के महीने में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में होगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए भारत के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। उन्होंने XI में दो शानदार ऑलराउंडर और तीन घातक तेज गेंदबाज़ चुने हैं।

नंबर-3 के लिए पसंद बने पडिक्कल: भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज़ लगभग फिक्स हैं। ये जिम्मेदारी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल अच्छे से उठा रहे हैं। हालांकि तीसरी पॉजिशन के लिए साईं सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे दो दमदार ऑप्शन मौजूद हैं। यहां चेतेश्वर पुजारा की पसंद देवदत्त पडिक्कल हैं। 26 साल के पडिक्कल ने हर एक मौके का बखूबी फायदा उठाया है। वो  4 टेस्ट की 6 पारियों में 2 सेंचुरी और 1 हाफ सेंचुरी लागकर 418 रन बना चुके हैं।

बात करें भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की तो यहां चेतेश्वर पुजारा की पसंद नंबर-4 की पॉजिशन के लिए कप्तान शुभमन गिल, नंबर-5 की पॉशिजन के लिए विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत और नंबर-6 के लिए एक और विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल हैं। गिल और ध्रुव जिम्मेदारी से बैटिंग करके रन जोड़ते हैं, वहीं ऋषभ पंत अटैक करके विपक्षी गेंदबाज़ों पर दबाव बनाते हैं।

दो ऑलराउंडर तीन तेज गेंदबाज़ किए शामिल: चेतेश्वर पुजारा की वेलिंगटन टेस्ट के लिए पसंदीदा भारतीय प्लेइंग XI में दो तगड़े ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं। जडेजा अपनी स्पिन गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी दोनों से ही प्रभाव डालते हैं। वो 91 टेस्ट में 4160 रन और 356 विकेट ले चुके हैं। दूसरी तरफ नितीश कुमार रेड्डी कैप्टन गिल को एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज़ का विकल्प देते हैं। उन्होंने 10 टेस्ट में 396 रन बनाए हैं और 8 विकेट झटके हैं।

आखिर में चेतेश्वर पुजारा ने तीन गेंदबाज़ चुने और Indian XI पूरी की। यहां उन्होंने जसप्रीत बुमराह (52 टेस्ट में 234 विकेट), मोहम्मद सिराज (48 टेस्ट में 144 विकेट) और प्रसिद्ध कृष्णा (9 टेस्ट में 32 विकेट) को अपनी पसंद कहा। ये तीनों ही खिलाड़ी न्यूजीलैंड की हरी पिचों पर कहर बरपाने का दम रखते हैं।

चेतेश्वर पुजारा द्वारा वेलिंगटन टेस्ट के लिए चुनी गई भारत की प्लेइंग XI: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल  (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की पूरी टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार