Bangladesh vs Australia ODI Series: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान मेहदी हसन मिराज को सौंपी गई है। वहीं स्क्वाड में एक अनुभवी खिलाड़ी की चार साल बाद वापसी हुई है।

Advertisement

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस महीने तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 9 जून से ढाका में होगा। ऐसे में बुधवार (3 जून) को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पहले दो वनडे मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया।

Advertisement

बांग्लादेश ने अपनी पिछली वनडे सीरीज, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई थी, उस टीम के अधिकांश खिलाड़ियों पर भरोसा कायम रखा है। टीम की कप्तानी एक बार फिर मेहदी हसन मिराज के हाथों में होगी।

हालांकि स्क्वाड में सबसे बड़ी खबर मोसादेक हुसैन की वापसी है। इस 30 वर्षीय ऑफ स्पिन ऑलराउंडर की करीब चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। उन्होंने आखिरी बार अगस्त 2022 में बांग्लादेश के लिए वनडे मुकाबला खेला था। मोसादेक के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज काजी नुरुल हसन भी टीम में लौटे हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन्हें ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए मौका दिया है।

बांग्लादेश की गेंदबाजी यूनिट काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम में मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरीफुल इस्लाम और नाहिद राणा जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशानी में डाल सकते हैं।

वनडे सीरीज के तीनों मुकाबले ढाका में खेले जाएंगे। पहला मैच 9 जून, दूसरा 11 जून और तीसरा मुकाबला 14 जून को होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 17 से 21 जून तक चट्टोग्राम में तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी।

Advertisement

आपको बता दें ऑस्ट्रेलियाई टीम करीब 15 साल बाद बांग्लादेश में द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलने उतरेगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने साल 2011 में बांग्लादेश का दौरा किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे के लिए बांग्लादेश टीम:
मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्य सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदोय, लिटन कुमार दास, मोसादेक हुसैन सैकत, काजी नुरुल हसन सोहान, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरीफुल इस्लाम और नाहिद राणा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार