Bangladesh vs Ireland 2nd Test:  बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच बुधवार (19 नवंबर) को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 9 बजे से खेला जाएगा। बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे।

Advertisement

मुशफिकुर के टेस्ट करियर का यह 100वां मुकाबला होगा और बांग्लादेश के इतिहास के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे, जिन्होंने यह मुकाम हासिल किया हो। उनके बाद बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर मोमिनुल हक हैं,जिन्होंने अभी तक 74 टेस्ट मैच खेले हैं। 

Advertisement

मुशफिकुर रहीम ने बांग्लादेश की ओर से 99 टेस्ट मुकाबलों की 182 पारियों में 38.02 की औसत के साथ 6,351 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 27 अर्धशतक देखने को मिले। उन्होंने इस फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 

सिलहट में खेले गए पहले मैच को बांग्लादेश ने पारी और 47 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 से लीड हासिल की। इस मुकाबले में आयरलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 286 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में बांग्लादेश ने पहली पारी 587/8 के स्कोर पर घोषित की। इस पारी में महमदुल हसन जॉय (171) और कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो (100) ने शतक लगाए, जबकि मुशफिकुर रहीम ने टीम के खाते में 23 रन का योगदान दिया

टीमें इस प्रकार हैं

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, जैकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, सैयद खालिद अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा, एबादोत हुसैन चौधरी, हसन मुराद।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), कर्टिस कैम्फर, कैड कारमाइकल, स्टीफन डोहेनी, गेविन होए, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रीज़, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, लियाम मैकार्थी, पॉल स्टर्लिंग, जॉर्डन नील, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), क्रेग यंग।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार