साउथम्प्टन, 25 जून (CRICKETNMORE)| शाकिब अल हसन के हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर बांग्लादेश ने यहां रोज बाउल में खेले गए वर्ल्ड कप के मैच में अफगानिस्तान को 62 रनों से पराजित किया। गेंद से शाकिब ने 10 ओवर में महज 29 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 51 रनों की पारी खेली। उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया। 

Advertisement

अफगानिस्तान के पूरी टीम बांग्लादेश द्वारा दिए गए 263 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 47 ओवर में 200 रनों पर सिमट गई। समिउल्लाह सेनवारी ने सबसे अधिक नाबाद 49 रन बनाए जबकि कप्तान गुलबदीन नैब ने 47 रनों का योगदान दिया। 

Advertisement

शाकिब के अलावा मुस्ताफिजुर रहमान ने दो विकेट लिए जबकि मोसद्दक हुसैन और मोहम्मद सैफुद्दीन को एक-एक विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए नैब और रहमत शाह ने अफगानिस्तान को अच्छी शुरुआत दिलाई। अफगानिस्तान का पहला विकेट 49 के कुल योग पर शाह (24) के रूप में गिरा जिसे शाकिब ने लिया। 

हसमतुल्लाह शाहिदी ने अपने कप्तान का साथ निभाने की कोशिश की, लेकिन हुसैन ने उन्हें 11 के निजी स्कोर पर आउट करके अफगानिस्तान को दूसरा झटका दिया। दूसरे विकेट के लिए नैब और शाहिदी के बीच 30 रनों की सोझदारी हुई। 

तीसेर विकेट के लिए असगर अफगान ने नैब के साथ मिलकर 25 रनों की सोझेदारी की। नैब को पवेलियन भेजकर इस साझेदारी को शाकिब ने तोड़ा। भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद नबी अपना खात भी नहीं खोल पाए और शाकिब का तीसरा शिकार बने। 

Advertisement

अफगानिस्तान के स्कोर में अभी 13 रन ही जुड़े थे कि अफगान (20) भी आउट हो गए। शानदार फॉर्म में चल रहे शाकिब ने उनका विकेट लेकर मैच में बांग्लादेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इकराम अली खिल 11 के स्कोर पर रन आउट हुए। 

 

सातवें विकेट के लिए सेनवारी ने नजीबुल्लाह जादरान के साथ मिलकर 56 रन जोड़े। जादरान को 23 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजकर शाकिब ने अफगानिस्तान की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए। सेनवारी एक छोर पर टिके रहे, लेकिन कोई भी खिलाड़ी उनका साथ नहीं दे पाया। 

इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज लिटन दास (16) को 23 के कुल योग पर आउट करके मुजीब ने बांग्लादेश को पहला झटका दिया। 

Advertisement

दूसरे विकेट के लिए तमीम इकबाल और शाकिब के बीच 59 रनों की सोझदारी हुई। इकबाल को 36 के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजकर इस साझेदारी को नबी ने तोड़ा। इकबाल ने 53 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए। 

इकबाल के जाने के बाद शाकिब ने रहीम के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर शाकिब ने वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन भी पूरे किए। वह वर्ल्ड कप में 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बने। 

शाकिब (51) को आउट करके मुजीब उर रहमान ने विपक्षी टीम को तीसरा झटका दिया। सौम्य सरकार (3) भी ज्यादा देर नहीं टिक पाए और मुजीब को अपना विकेट दे बैठे। 

Advertisement

इसके बाद, मुश्फीकुर रहीम ने महमुदुल्लाह (27) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 200 के पार ले गए। 207 के कुल योग पर कप्तान नैब ने महमुदुल्लाह को पवेलियन भेजा। 

हुसैन और रहीम ने छठे विकेट के लिए 44 रन जोड़े। अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाने के चक्कर में रहीम 83 के निजी स्कोर पर दौलत जादरान का शिकार बने। 

रहीम ने 87 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। हुसैन ने 35 रनों का योगदान दिया, उन्हें नैब ने आउट किया। मोहम्मद सैफुद्दीन दो रन बनाकर नाबाद रहे। 

Advertisement

अफगानिस्तान की ओर से मुजीब ने तीन और नैब ने दो विकेट लिए। नबी और जादरान को एक-एक विकेट मिला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार