18 जून/ मीरपुर (CRICKETNMORE) ।  मुस्तफ़िज़ूर रहमान की बेहतरीन गेंदबाजी औऱ बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मीरपुर में खेले गए पहले वन डे में बांग्लादेश ने भारत को 79 रन से रौंद दिया। अपना पहला मैच खेल रहे रहमान ने 50 रन देकर 5 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने रोहित शर्मा, अंजिक्या रहाणे, सुरेश रैना, रविंद्र जडेजा और आर अश्विन को आउट किया। 307 रन के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई औऱ 46 ओवर में 228 रन पर सिमट गई। रहमान को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही और रोहित शर्मा (63) तथा शिखर धवन (30) ने पहले विकेट के लिए 16 ओवर में 95 रन जोड़े। इसके बाद हालांकि टीम इंडिया का मध्य और निचला क्रम फ्लॉप साबित हुआ। सुरेश रैना ने इस बीच 40 और रवींद्र जडेजा ने 32 रनों की पारी खेल कर थोड़ा संघर्ष जरूर दिखाया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। भुवनेश्वर कुमार ने अंत 25 रनों की नाबाद पारी खेली औऱ हार के अंतर को कम किया। बांग्लादेश की ओर से तस्किन अहमद और शाकिब अल हसन ने दो-दो सफलताएं हासिल की। मशरफे मोर्तजा को एक विकेट मिला। इस जीत के साथ बांग्लादेश तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे हो गया है।

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया औऱ तमीम इकबाल (60) और सौम्य सरकार (54) के बीच पहले विकेट के लिए 13.2 ओवर में 102 रन जोड़े। भारत के खिलाफ बांग्लादेश की ओर से पहले विकेट के लिए यह सबसे बड़ी साझेदारी है। रैना ने 14वें ओवर में सरकार को रन आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद 16वें ओवर के दौराई आई बारिश के कारण कुछ देर के लिए खेल को रोकना पड़ा। मैच दोबारा शुरू होने के बाद बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई औऱ 146 रन पर उसके पांच खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। इसके बाद हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन (52) और सब्बीर रहमान (41) ने हालांकि पांचवें विकेट के लिए 83 रन जोड़ एक बार फिर मेजबान टीम को पटरी पर ला दिया

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन सफलताएं हासिल की। उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार को दो-दो विकेट मिले। मोहित शर्मा तथा सुरेश रैना ने भी एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा। अंत में नासिर हुसैन 34  और कप्तान मशरफे मोर्तजा ने 21 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और टीम को 49.4 ओवर में 307 रन के स्कोर तक पहुंचाया जो भारत के खिलाफ उसका सबसे बड़ा स्कोर है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार