Bangladesh vs Ireland 1st Test Highlights: बांग्लादेश ने सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आयरलैंडको एक पारी और 47 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने दो मैचों की  सीरीज में 1-0  की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

पहली पारी में 301 रन की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद बांग्लादेश ने दूसरी पारी में आयरलैंड को 254 रन पर समेट दिया। दूसरी पारी में आयरलैंड के लिए टॉप स्कोरर रहे एंडी मैकब्राइन, जिन्होंने 52 रन की पारी खेली। इसके अलावा पॉल स्टर्लिंग ने 43 रन, कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने 38 रनऔर जोर्डन नील ने 36 रन बनाए। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में हसन महमूद ने 4 विकेट, ताइजुल इस्लाम ने 3 विकेट औऱ नाहिद राणा ने 2 विकेट लिए। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने पहली पारी में 286 रन बनाए थे। जिसमें पॉल स्टर्लिंग (60 रन) औऱ कैड कारमाइकल (59 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। 

इसके जवाब में बांग्लादेश ने 8 विकेट  के नुकसान पर 587 रन का विशाल स्कोर बनाया। 

ओपनिंग बल्लेबाज महमूदुल हसन जॉय ने 286 गेंदों में 171 रन बनाए,जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने धमाकेदार शतक लगाया और 114 गेंदों में 100 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इसले अलावा मोमिनुल हक ने 82 रन, शादमान इस्लाम ने 80 रन और लिटन दास ने 60 रन की पारी खेली । 

Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 19 नवंबर से ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार